तीजनबाई के निधन से पंडवानी विधा में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है जिसे भरा जाना संभव नहीं : सरयू राय

पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडवानी गायिकी में उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • तीजनबाई के निधन पर सरयू ने शोक जताया

Teejan Bai : ख्यातिलब्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि पंडवानी गायिकी को तीजनबाई ने देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने अपने वर्षों की मेहनत से अनेक पंडवानी गायक-गायिका तैयार किये जो आज भी पंडवानी गायन कर रहे हैं और इस कला को बचाए हुए हैं।

श्री राय ने कहा कि 2022 में रांची में आयोजित ‘पर्यावरण मेला’ में तीजनबाई का कार्यक्रम हुआ था, जिसने आम जनमानस में गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनके निधन से गायिकी की पंडवानी विधा में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है जिसे भरा जाना संभव नहीं।

गौरतलब है कि तीजनबाई को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से 1995 में सम्मानित किया जा चुका था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।