संसद सत्र से पूर्व तृणमूल कांग्रेस ने सांसदों ने व्हिप जारी किया, कहा: हर हाल में सदन में मौजूद रहे

तृणमूल कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र से पहले अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया। अभिषेक बनर्जी ने 30 नवंबर से चार दिसंबर तक सदन में अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश दिया।

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर संसद की विशेष बैठक के दौरान सदन में उपस्थित रहने को कहा है। इस बैठक में सरकार परिसीमन विधेयक पेश करने जा रही है। तीन-पंक्ति के इस व्हिप में, लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के सभी सांसदों से 30 नवंबर से चार दिसंबर तक ‘हर हाल में’ सदन में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का अनुरोध किया है। व्हिप में कहा गया,‘‘इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाए।’’

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है, जिसका उद्देश्य सदन में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सीट आवंटन तथा उनकी विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करके महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करना है और संशोधित आवंटनों एवं सीमाओं को 2051 तक स्थिर रखना है। संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करना है, जिसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य शामिल होंगे। इसमें विधानसभा की सदस्य संख्या की अधिकतम सीमा को भी 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।

तृणमूल कांग्रेस अपने 20 लोकसभा सदस्यों की स्थिति को लेकर भी एक विवाद में उलझी हुई है। ये सदस्य पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (एनसीपीआई) के साथ जुड़ गए हैं। वरिष्ठ सांसदों– सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में इन 20 सांसदों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद जून में एनसीपीआई के साथ जुड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि तृणमूल के संसदीय दल का एनसीपीआई में विलय हो गया है।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संविधान की दसवीं अनुसूची के दल-बदल विरोधी प्रावधानों के तहत इन 20 सांसदों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि पार्टी छोड़कर किसी अन्य राजनीतिक संगठन में शामिल होने का उनका यह निर्णय अयोग्यता का आधार बनता है।
तृणमूल कांग्रेस द्वारा दायर की गयी अयोग्यता याचिकाओं पर लोकसभा अध्यक्ष को अभी औपचारिक निर्णय लेना बाकी है।
लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर ये 20 सांसद अब भी तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के रूप में सूचीबद्ध हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।