MVI का तबादला : अजय कुमार को रांची और बोकारो की ज़िम्मेदारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: परिवहन विभाग ने 11 एमवीआइ (मोटरयान निरीक्षक) का तबादला कर दिया है। अजय कुमार को रांची का एमवीआइ बनाया गया है।

साथ ही सिंह को बोकारो का भी प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा मुकेश कुमार को साहेबगंज,शाह नवाज को गोड्डा, अवधेश कुमार पूर्वी सिंहभूम के अलावा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) एवं सरायकेला खरसावां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार अजय कुमार को रांची के अलावा बोकारो का अतिरिक्त प्रभार,अरुण कुमार को धनबाद के अलावा बोकारो का अतिरिक्त प्रभार, आशीष कुमार महतो को गिरिडीह के अलावा जामताड़ा का अतिरिक्त प्रभार, अरुण कुमार झा को गुमला के अलावा सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार, बहादुर प्रसाद वर्मा को लातेहार के अलावा लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार, नरेंद्र प्रसाद को खूंटी , रजनीकांत सिंह को हज़ारीबाग के अलावा रामगढ़ का अतिरिक्त प्रभार और विजय गौतम को कोडरमा के अलावा चतरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस संबंध में विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

सभी एमवीआइ को नये पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पदस्थापित 11 एमवीआइ में आठ एमवीआइ संविदा पर कार्यरत हैं।

Share This Article