HomeUncategorizedत्रिपुरा विधानसभा चुनाव : BJP ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची की...

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : BJP ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया जबकि शेष 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। त्रिपुरा में विधानसभा (Assembly) की 60 सीटें हैं।

पात्रा ने कहा…

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगाई है। पार्टी ने 48 सीटों में से 11 पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) को टाउन बोर्डोवाली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर से मैदान में उतारा गया है, जबकि कल पार्टी में शामिल हुए मोहम्मद मोबोशर अली कैलाशहर से चुनाव लड़ने वाले हैं। राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पात्रा ने कहा कि त्रिपुरा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का विशेष लगाव है। यहां 25 लाख त्रिपुरा वासियों को हर महीने मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया जाता है।

राज्य में 27 फरवरी को मतदान

केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से 53 फीसदी घरों तक शुद्ध पेय जल पहुंचाया जा चुका है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार त्रिपुरा वासियों के विकास के लिए काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आज त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी पार्टी जल्द करेगी। 60 सदस्यीय विधानसभा वाले इस राज्य में 27 फरवरी को मतदान (Vote) होना है। नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

spot_img

Latest articles

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

खबरें और भी हैं...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...