कोरोना से टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई के सेवन हिल अस्पताल में टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का सोमवार की सुबह कोरोना से निधन हो गया। इससे पहले उनकी हालत खराब थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि दिव्या भटनागर (34) की तबीयत 26 नवम्बर को कोरोना के चलते खराब हुई थी। यह खबर मिलते ही उनकी मां और भाई दिल्ली से मुंबई आ गए थे। दिव्या टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद चर्चित हुई थीं।

तबीयत खराब होते ही दिव्या को सेवन हिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दिव्या को कोरोना के साथ ही निमोनिया भी हो गया था। उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

Share This Article