गुमला में हुए सड़क दुर्घटना में दो की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के रायडीह इलाके में जोड़ा जाम मोड़ के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर दोनों युवक गुमला जिला मुख्यालय जाने के लिए निकले थे।

दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत मौके पर हो गई।

दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वाले युवकों की पहचान रंथु उरांव( 24) और महादेव उरांव(20) के रूप में की गई।

दोनों युवक रायडीह प्रखंड क्षेत्र के जगमगाई गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक हिमाचल प्रदेश में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। एक दिन पहले ही दोनों एक साथ घर लौटे थे। घटना शुक्रवार देर रात की है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की सूचना रायडीह थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । घायल अवस्था में पड़े युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले दोनों युवकों ने गांव में ही खूब शराब पी थी।

इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार से गुमला के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मोड़ पर बाइक आम के पेड़ से टकरा गई।

Share This Article