रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के दो छात्रों की मौत, सरहुल की छुट्टी में..

र्वाह्न में फॉल में नहाते समय दोनों छात्र फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चट्टानों के बीच फंसे दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti: खूंटी जिले के प्रसिद्ध रीमिक्स फॉल में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से रांची के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी होटवार महुआटोली निवासी रोलेन तिर्की (15) और कोकर खोरहाटोली निवासी जुनास सांगा (15) के रूप में हुई है। दोनों सरहुल की छुट्टी के मौके पर पांच दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आए थे। रोलेन तिर्की कोकर के खोरहाटोली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था, जबकि जुनास सांगा दीपाटोली के कॉलोनी कॉन्वेंट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे

पूर्वाह्न में फॉल में नहाते समय दोनों छात्र फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चट्टानों के बीच फंसे दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतकों के स्वजन भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।

चार दिन पहले भी हुई थी दो भाइयों की मौत

रीमिक्स फॉल में चार दिन पहले भी कोकर के दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हुई थी। शुक्रवार को अयोध्यापुरी, कोकर रोड नंबर 5 निवासी संजय सिंह के बेटों शुभम कुमार और राजकुमार की नहाने के दौरान डूबने से जान चली गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन्हें तैरना नहीं आता, उनके लिए यह जलप्रपात बेहद खतरनाक है। पिछले कई वर्षों से हर साल यहां नहाने के दौरान डूबने से लोगों की मौत होती रही है।

Share This Article