UAE के राष्ट्रपति ने बड़े बेटे शेख खालिद को बनाया क्राउन प्रिंस, भाइयों को भी मिली अहम जिम्मेादारी

नए क्राउन प्रिंस, Abu Dhabi के शासक भी हैं और उन्हें एमबीजेड के तौर पर भी जाना जाता है। शेख खालिद राज्य तेल कंपनी SDONOC के बोर्ड में बैठते हैं

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

UAE : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी (Abu Dhabi) के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान (Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan) ने अपने बड़े बेटे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को UAE का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है।

संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक है।

UAE के राष्ट्रपति ने बड़े बेटे शेख खालिद को बनाया क्राउन प्रिंस, भाइयों को भी मिली अहम जिम्मेादारी- UAE President made elder son Sheikh Khalid Crown Prince, brothers also got important responsibility

अल नहयान को UAE का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

अपने भाईयों को भी नई जिम्मेदारियां देते हुए शेख खालिद ने भाई शेख मंसूर (Sheikh Mansoor) को दुबई (Dubai) के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Rashid Al Maktoum) के साथ संयुक्त Arab Emirates का उप राष्ट्रपति बनाया है।

साथ ही शेख मोहम्मद ने अपने दूसरे भाई शेख तहनून बिन जायद अल नहयान को UAE का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

मई 2022 में खलीफा बिन जायद की मौत के बाद उनके सौतेले भाई Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan को संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। 61 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्त Arab Emirates के तीसरे राष्ट्रपति हैं।

UAE के राष्ट्रपति ने बड़े बेटे शेख खालिद को बनाया क्राउन प्रिंस, भाइयों को भी मिली अहम जिम्मेादारी- UAE President made elder son Sheikh Khalid Crown Prince, brothers also got important responsibility

शेख खालिद ने अमेरिकी विश्वविद्यालय और किंग्स कॉलेज लंदन से की पढ़ाई

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का जन्म 8 जनवरी 1982 को Abu Dhabi में हुआ था। वह UAE के राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे हैं। शेख खालिद ने शारजाह के अमेरिकी विश्वविद्यालय (American University) से और किंग्स कॉलेज लंदन से 2014 में वार स्टडीज में PHD किया है।

उन्होंने अबू धाबी कार्यकारी परिषद के सदस्य और अबू धाबी कार्यकारी कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में काम किया है। नए क्राउन प्रिंस, Abu Dhabi के शासक भी हैं और उन्हें एमबीजेड के तौर पर भी जाना जाता है। शेख खालिद राज्य तेल कंपनी SDONOC के बोर्ड में बैठते हैं।

TAGGED:
Share This Article