HomeUncategorizedजारी होने वाला है UGC NET दिसंबर 2023 का रिजल्ट, इस प्रकार...

जारी होने वाला है UGC NET दिसंबर 2023 का रिजल्ट, इस प्रकार कर सकते हैं चेक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

UGC NET Result 2024 : UGC NET दिसंबर 2023 का परिणाम जारी होने वाला है। पहले रिजल्ट 10 जनवरी को आना था, लेकिन तारीख बदल दी गई।

अब लोग UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किया जाएगा।

UGC NET दिसंबर 2023 के लिए परीक्षा 6 से 14 दिसंबर तक ली गई थी। देशभर के 9,45,918 युवाओं ने 292 परीक्षा केंद्रों पर Exam दिया था।

चेन्नई और आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण दोबारा Exam लिया गया था। आंसर की 3 जनवरी 2024 को जारी की गई थीं। आपत्तियां 5 जनवरी 2024 तक ली गई थीं।UGC NET Exam हर साल 2 बार दिया सकता है। वहीं यह परीक्षा 83 विषयों में होती है।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

ugcnet.nta.ac.in पर लॉग इन करें।

UGC NET परीक्षा दिसंबर 2023 रिजल्ट के लिंक पर टैप करें।

एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें।

रिजल्ट और स्कोर कार्ड डिस्पले होगा।

PDF Download करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

री-इवैल्युएशन नहीं करा पाएंगे उम्मीदवार

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की गाइडलाइन के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार Re-Evaluation नहीं करा पाएंगे। SC, ST, OBC, दिव्यांग और थर्ड जेंडर कैंडिडेट को क्वालिफाईंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कैंडिडेट्स को पास होने के लिए दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लेने होंगे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...