ब्रिटेन की सत्ता संभालते ही पीएम एंडी बर्नम ने किया बेघरों की संख्या खत्म करने का वादा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पहली कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले

लंदन : ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन के बाद नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने मंगलवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई। उन्होंने निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की टीम को हटाकर जॉन हीली को नया वित्त मंत्री और एड मिलिबैंड को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 56 वर्षीय बर्नम ने बकिंघम पैलेस में राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात कर सरकार प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपने संबोधन में बर्नम ने जीवन यापन की लागत घटाने के लिए 10 साल की योजना, उद्योगों के पुनरुद्धार और बेघर लोगों की समस्या खत्म करने का वादा किया।

पद संभालते ही बर्नम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक बातचीत शुरू की. उन्होंने और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर चर्चा की। ट्रंप ने इस बातचीत के बाद व्यापार और सैन्य सहयोग का जिक्र किया। इस बदलाव पर जर्मनी ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स ने बर्नम को बधाई देते हुए द्विपक्षीय ‘केंसिंग्टन संधि’ को आगे बढ़ाने और यूक्रेन को समर्थन जारी रखने पर सहमति जताई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।