Ukraine crisis : Ukraine में फंसे बाकी 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन में फंसे बाकी 23 भारतीयों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह जानकारी यहां भारतीय दूतावास ने दी। दूतावास के मुताबिक यह लोग मायकोलाइव पोर्ट में फंसे थे। उन्हें बुखारेस्ट के रास्ते लाया जा रहा है।

दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक ये सभी 23 भारतीय नाविक उन 75 भारतीय नाविकों के समूह का हिस्सा हैं, जो दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव पोर्ट में फंस गए थे।

इनमें से मंगलवार को 52 नाविक निकाले गये थे। उनके साथ दो लेबनानी और तीन सीरियाई नाविकों को भी सुरक्षित निकाला गया था।

Share This Article