Ukraine ने रूस के साथ कैदियों का आदान-प्रदान किया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने घोषणा की कि यूक्रेन ने रूस के साथ कैदियों का आदान-प्रदान किया है, जिसमें पांच घायल सैनिकों सहित 45 लोगों को वापस लाया गया है।

गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि 45 लोगों में 13 अधिकारी, 20 सैनिक और 12 नागरिक शामिल हैं।19 अप्रैल को, यूक्रेनी अधिकारियों ने 76 लोगों को बचाया था, जिनमें से 60 सशस्त्र बल के जवान थे, जबकि बाकी नागरिक थे।

24 मार्च को, यूक्रेनी अधिकारियों ने 10 युद्ध कैदियों के बदले 10 का आदान-प्रदान किया।इससे पहले, यूक्रेनी अधिकारियों ने 11 मार्च को अपहरण किए गए मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव के लिए नौ रूसी सैनिकों का आदान-प्रदान किया था।

यूक्रेन के सैन्य नेतृत्व ने युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान का फैसला किया था।15 अप्रैल को, खेरसॉन क्षेत्र में, उक्रेन की सेना ने 4 रूसी सैनिकों के बदले 5 यूक्रेनी सैनिकों को छुड़ाया था।

Share This Article