Ukraine-Russia War : रूस ने यूक्रेन के सैन्य बेस को बनाया निशाना, 70 से ज्यादा सैनिकों की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: रूसी सैन्य काफिला कीव की तरफ लगातार बढ़ रहा है और यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर रूसी सैनिक भीषण गोलीबारी कर रहे हैं।

रूस ने यूक्रेन के ओख्तिरका शहर पर जोरदार हमला करते हुये सैन्य बेस को निशाना बनाया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का यह छठवां दिन है।

यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई बातचीत से शांति की उम्मीद बंधी थी। लेकिन, मंगलवार को उसका कोई सार्थक परिणाम दिखाई नहीं दिया।

रूस ने यूक्रेन पर हमले अधिक तेज कर दिये हैं। कीव में प्रवेश करने में सफल न हो सकी रूसी सेना आसपास के शहरों को निशाना बना रही है।

Ukraine-Russia War : रूस ने यूक्रेन के सैन्य बेस को बनाया निशाना, 70 से ज्यादा सैनिकों की मौत

रूसी सेना ने इस बार खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे पर भीषण हमला कर दिया।

वह हमला इतना जोरदार था कि यूक्रेनी सेना को संभलने का कोई अवसर नहीं मिला। हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Ukraine

इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को अपना लक्ष्य बना लिया है। इसके लिए एक बड़ी सेना यूक्रेन की ओर प्रस्थान कर चुकी है।

मैक्सार टेक्नोलॉजी की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों से इसकी पुष्टि हो रही है कि रूस की बड़ी सेना कीव की ओर लगातार बढ़ रही है। इन तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि रूसी सेना का काफिला अब 64 किमी लंबा हो गया है।

Share This Article