खूंटी पंजाबी कोठी के पास अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र के पंजाबी कोठी के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार हरिजन समाज के अध्यक्ष दशरथ राम (55) और मुरहू के व्यवसायी मुन्नी साव सुबह माॅर्निंग वाॅक के लिए निकले थे।

इसी दौरान मुरहू-चाईबासा रोड पर पंजाबी कोठी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article