गुमला में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने किया अंबेडकर साहेब को नमन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार पुरुषोत्तम रुपाला गुरुवार को आकांक्षी जिला गुमला पहुंचे।

अपने गुमला जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उन्होंने परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।

साथ ही राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद सुदर्शन भगत, नगर परिषद अध्यक्ष दीप नारायण उरांव,भाजपा जिलाध्यक्ष अनुप चंद्र अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार लाल,सविंद्र कुमार सिंह,मिसिर कुजूर आदि ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपनी श्रर्द्धांजलि अर्पित किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एसडीओ रवि आनंद, नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

Share This Article