UPDATE : IED ब्लास्ट के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक गंभीर रूप से जख्मी

सुरक्षा बलों एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के अति उग्रवाद प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू गांव (Tumbahaka and Sarjomburu villages) के पास स्थित जंगल पहाड़ी में गुरुवार दोपहर IED विस्फोट (IED blast) में कोबरा बटालियन के एक जवान का बलिदान हो गया जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

SP आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ टोन्टो थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु गांव के बीच में जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों के लगाए गये तीन IED  में विस्फोट हो गया, जिससे कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार और हवलदार राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

सभी बरामद विस्फोटक को  डिफ्यूज कर दिया गया

दोनों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद हवलदार राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। भूपेन्द्र कुमार का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

SP ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सर्च के दौरान तुम्बाहाका गांव के आसपास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों के लगाए गये दो IED , रास्ते में गड्ढा करके लोहे का रॉड और 31 स्पाइक हॉल एवं 250 स्पाइक बरामद किया गया है। सभी बरामद विस्फोटक (Explosive) को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया है।

Share This Article