बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से नजारा देखने के लिए अब यूपीआई से कर सकेंगे बुकिंग

दुबई के बुर्ज खलीफा में भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा, अब ‘ऐट द टॉप’ की ऑनलाइन बुकिंग का भुगतान यूपीआई से होगा, एनआईपीएल ने शुरू की नई सेवा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने बुधवार को कहा कि दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘ऐट द टॉप’ की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अब यूपीआई से भुगतान शुरू हो गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की ऊपरी मंजिलों पर स्थित ‘ऐट द टॉप’ वह जगह है जहां से पर्यटक पूरे शहर का नजारा ऊपर से देखते हैं। हर साल यहां भारत सहित दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।