अमेरिका के मानवाधिकार संगठनों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एकजुटता दिखाई

अमेरिका में मानवाधिकार संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांगा।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठनों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में नयी दिल्ली में भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक के प्रति एकजुटता जताने के लिए इकट्ठा हुए।

‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ और ‘आजादी प्रोजेक्ट’ के कार्यकर्ता शुक्रवार शाम वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने अपने हाथों में वांगचुक के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ‘हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने भारत सरकार से वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे अन्य प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की अपील की थी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।