देहरादून : निजी निवेशकों को 7,000 बीघा बेशकीमती जमीन 90 साल के पट्टे पर देने के कांग्रेस के आरोपों पर रविवार को उत्तराखंड सरकार ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया और कहा कि यूआईआईडीबी के पास मात्र 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध है। इससे पहले सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विपक्षी दल के आरोपों को खारिज कर दिया था।



