साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन में 19 रूटों पर चलेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, सर्वे का काम…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vande Bharat Metro Train : देश के एक बड़े क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मिल रही जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन (South Eastern Railway Zone) भीड़ वाले 19 रूटों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन (Vande Bharat Metro Train) जल्द चलाएगा।

रेलवे ने झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar), बंगाल (Bengal) और ओडिशा (Odisha) के स्टेशनों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने का सर्वे (Survey) कराया है।

इससे टाटानगर से गया, हावड़ा व धनबाद मार्ग पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आधुनिक सुविधा युक्त वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिल सके।

जल्द शुरू होगा ट्रायल

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की मांग पर नए मार्ग पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है, जहां जल्द ट्रायल होगा।

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलने से जोन के झारखंड, बंगाल व ओडिशा स्थित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी ओर, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के लिए उक्त मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग और यात्रियों की संख्या पर भी रेलवे की नजर है।

बता दें कि अभी रांची (Ranchi) से टाटानगर स्टेशन (Tatanagar Station) होकर हावड़ा (Hawda) तक वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलती है।

इसमें ज्यादातर सीट टाटानगर से बुक होती है। नई योजना से वंदे भारत मेट्रो ट्रेन रांची, बोकारो, राउरकेला, टोरी, आसनसोल व खड़गपुर से दीघा, बालासोर व अन्य मार्गों पर चलनी है।

Share This Article