होर्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 14, अब तक 88 लोग बताए जा रहे पीड़ित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hoarding Accident : मंगलवार को मुंबई (Mumbai) में हुई होर्डिंग घटना (Hoarding Accident) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 पर पहुंच गई है।

घायलों की संख्या 74 बताई जा रही है। इस घटना में कुल 88 लोग पीड़ित हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा (Compensation) देने की घोषणा की है। घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

NDRF की टीम कर रही बचाव कार्य

घाटकोपर (Ghatkopar) से आईं ताजा तस्वीरें बता रही हैं कि होर्डिंग के नीचे वाहन (Vehicles) दबे हुए है। साथ ही NDRF लगातार बचाव कार्य कर रही है।

NDRF अधिकारी गौरव चौहान ने ANI को बताया, ‘घटना की जानकारी सोमवार को शाम 5 बजे मिली।

एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर गिर गया था। करीब 65 लोगों को बचा लिया गया है।

NDRF ने तीन लोगों को बचाया है और मलबे में दबे चार शवों को बाहर निकाला है। हम किसी भी तरह की आग की घटना से बचने के लिए हाइड्रॉलिक (Hydraulic) या गैसोलीन  (Gasoline) का इस्तेमाल नहीं कर सके।’

होर्डिंग के खिलाफ थी आपत्तियां

BMC अधिकारियों के मुताबिक होर्डिंग का आकार 120 गुना 120 फुट था। 40 गुना 40 फुट से अधिक आकार की होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा कि BMC ने संबंधित होर्डिंग की दृश्यता बढ़ाने के लिए छेदा नगर जंक्शन के पास आठ सूखाने के लिए रसायन लगाने के संबंध में 19 मई, 2023 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारियों ने दावा किया, ‘हमने कार्रवाई के लिए इस मुद्दे को बार-बार उठाया था।’

Share This Article