पंजाब में विहिप नेता की हत्या मामले में एनआईए ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पंजाब के नंगल में विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, यूएई से जुड़े वांछित आरोपी हरविंदर कुमार को किया गिरफ्तार।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहा था और उसने घटना को अंजाम देने वालों को रसद संबंधी सहायता और वित्तीय मदद कथित तौर पर मुहैया कराई थी। एनआईए ने उसे वांछित घोषित किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।