दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में लिया हिस्सा; स्वच्छता को नियमित आदत और जीवनशैली बनाने का दिया संदेश।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कमला नेहरू रिज में ‘स्वच्छता ही सेवा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में भाग लिया और कहा कि स्वच्छता को नियमित आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस पहल में शहर भर से बड़ी संख्या में छात्रों, लोगों और सफाई कर्मचारियों ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।