रांची में पैसे लेकर पशु तस्करों को छाड़ने का विडियो वायरल, SSP ने की बड़ी कार्रवाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुलिस में करप्शन कोई नई बात नहीं है। ऐसे ही एक मामले में पैसे लेकर पशु तस्करों को छोड़ने का विडियो जब वायरल हुआ तो रांची के पुलिस कप्तान ने बिना देर किए पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें पीसीआर 28 के सभी कर्मी सहायक अवर निरीक्षक शिव चरण मुर्मू, आरक्षी लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, आरक्षी सुनील पहाड़िया, आरक्षी लोको पहाड़िया समेत चालक भुवनेश्वर पासवान शामिल हैं।

क्या है मामला

दरअसल, राजधानी रांची के रातू रोड चौराहे पर रविवार देर रात पीसीआर वैन 28 गश्ती कर रही थी। इस क्रम में चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया।

इसमें कई जानवर भरे हुए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पीसीआर में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण मुर्मू और उनके साथ दूसरे जवानों ने पैसे लेकर पशु तस्करों को वहां से जाने दिया।

पीसीआर 28 की इस करतूत को एक जिम्मेदार नागरिक ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और उसे रांची के सीनियर एसपी के पास भेज दिया।

मामले की जांच करवाने के बाद सोमवार को रांची के एसएसपी ने दोषी पाए गए पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

Share This Article