मतदाताओं के लिए बेहतर समाधान है वोटर हेल्पलाइन: पलामू DC

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि मतदाता संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प एक बेहतर समाधान है।

इस एप्प के जरिये नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, उसमें संशोधन, अपमार्जन, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण, एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरण, चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने और चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पहली नवम्बर से शुरू होने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नये वोटरों के नाम जोड़ने की सुविधा भी इस एप्प पर मिलेगी।

उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस मोबाइल एप्प को डाउनलोड करके इसमें दी गई वोटर सम्बंधी सुविधाओं का लाभ उठाएं।

उपायुक्त ने बताया कि यह एप्प प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से इसे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को लोगों के बीच इस एप्प के बारे में प्रचार प्रसार कराने की बात कही है।

Share This Article