What's Hot

    MEGO X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी 120km का माइलेज, जानें कीमत

    August 9, 2022

    इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के घर गए नीतीश कुमार

    August 9, 2022

    नहीं पता कि महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री कौन है: आदित्य ठाकरे

    August 9, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • MEGO X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी 120km का माइलेज, जानें कीमत
    • इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के घर गए नीतीश कुमार
    • नहीं पता कि महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री कौन है: आदित्य ठाकरे
    • पार्टी की सहमति से छोड़ दिया NDA: नीतीश कुमार
    • झारखंड में लागू होगी ‘गुरुजी क्रेडिट’ कार्ड योजना, छात्रों को कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन
    • झारखंड विधायक मामला : राजेश कच्छप के आवास पर दूसरे दिन भी बंगाल CID की जांच
    • झारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर
    • झारखंड में कोरोना के 837 एक्टिव केस
    Tuesday, August 9
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»विदेश»अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही
    विदेश

    अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही

    NewswrapBy NewswrapDecember 12, 2021Updated:December 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    वॉशिंगटन: अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही हुई है। बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है।

    100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे इतिहास के ‘सबसे बड़े’ तूफानी आउटब्रेक्स में से एक करार दिया है।

    अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारतें जमींदोज हो गई हैं। इलाका मैदान में बदल गया है। राहत और बचाव कर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

    केंटुकी राज्य के गवर्नर ने कहा है कि कम से कम पांच राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे राज्य में कम से कम 70 लोगों की मौत होने की आशंका है।

    अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही

    मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गवर्नर एंडी बेशिर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है।

    बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी, इलिनोइस में अमेजन कार्यालय और अरकंसास में एक नर्सिंग होम भी चक्रवात की चपेट में आ गए।

    अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही

    मेफील्ड फैक्टरी में करीब 110 लोग मौजूद थे। मेफील्ड के मेयर ने कहा कि यह पश्चिमी केंटकी शहर ‘माचिस की तीली’ में बदल गया। 10,000 लोगों के शहर में व्यापक विनाश हुआ है।

    ऐतिहासिक घर और इमारतें गिर गई हैं। खेतों में कारें पलटी हुई हैं। मोमबत्ती फैक्टरी की छत गिर गई। 40 लोगों को बचा लिया गया है। अगर कोई और जीवित मिलता है तो यह चमत्कार होगा।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.