लोहरदगा में पुलिस और CRPF का सर्च अभियान जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में पुलिस और भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सदस्यों से मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

क्षेत्र में कैंप कर लगातार सर्च अभियान चला रही है। इसकी पुष्टि रविवार को लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना ने की है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के गोलीबारी हुई थी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दरअसल, भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते के इलाके में ठहरने की सूचना पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया था और गोलीबारी हुई थी।

पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों में छिप गए थे। इलाके में अब भी पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Share This Article