फिर झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, निम्न दबाव वाला क्षेत्र पड़ा कमजोर, अब…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: तीन दिनों तक बारिश के बाद झारखंड में मौसम (Weather) का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र कमजोर पड़ गया है।

इस कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना फिलहाल कम है, हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे व मौसम शुष्क होगा, लेकिन, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह से नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इससे गर्मी बढ़ेगी।

इधर, गुरुवार की रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा।

वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, शुक्रवार को गिरीडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्रा, दुमका, साहेबगंज व पाकुड़ इलाके में हल्की बारिश की संभावना बरकरार है।

Share This Article