Breaking : रांची के राहे में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

रांची के राहे थाना क्षेत्र में जारागोड़ा के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका, पुलिस पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा में एक चट्टान के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए मृतक की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, युवक के दाहिने हाथ पर ‘K M’ लिखा हुआ है, जिसके आधार पर भी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।