बढ़ रहा न्यूनतम तापमान, झारखंड में बदल रहा मौसम

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची समेत Jharkhand में ठंड में लगातार कमी आ रही है। प्रत्येक दिन यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 Degree अधिक पहुंच चुका है। राज्य में न्यूनतम सामान्य तापमान से करीब 4 डिग्री तक अधिक हो गया है।

इससे शाम की कनकनी कम हो गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 29.9 Degree Celsius दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान दोनों ही तापमान में वृद्धि हुई। दोनों तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक अधिक चल रहे हैं। राज्य में Chatra को छोड़ सभी जिलों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहे।

Share This Article