झारखंड में मौसम लेगा करवट, 6 दिनों तक कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मौसम (Weather) पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 22 जनवरी तक सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र (Weather Station) ने 17 जनवरी से राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। यह स्थिति 22 जनवरी तक रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो 17 व 18 जनवरी को Jharkhand के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यत: ही साफ रहेगा और मौसम भी शुष्क रहेगा।

वहीं 19 व 20 जनवरी को झारखंड में कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध (Fog Or Haze) और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 21 व 22 जनवरी को भी सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं।

झारखंड में मौसम लेगा करवट, 6 दिनों तक कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना - Weather will take a turn in Jharkhand, possibility of fog and partly cloudy sky for 6 days

फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार आकाश में बादल छाये रहने से सुबह में हल्का धुंध रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो सकता है और अधिकतम तापमान थोड़ा गिर सकता है।

झारखंड में मौसम लेगा करवट, 6 दिनों तक कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना - Weather will take a turn in Jharkhand, possibility of fog and partly cloudy sky for 6 days

हालांकि इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी राजधानी सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से अधिक ही रहा।

Share This Article