नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने तीन IED को किया डिफ्यूज

सोमवार को सुरक्षाबलों ने सोनुवा थाना क्षेत्र के केदाबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किये

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

West Singhbhum Naxalites : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबसा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश (Naxalites Big Conspiracy) को नाकाम कर दिया।

सोमवार को सुरक्षाबलों ने सोनुवा थाना क्षेत्र के केदाबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किये।

IED को Diffuse कर दिया गया

तीनों IED सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने Plant किये थे। IED को सुरक्षा दृष्टिकोण से उसी स्थान पर Diffuse कर दिया गया।

प्रतिबंधित भाकपा (CPI) माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इसे लेकर दस अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईटा, छोटा कुईटा, मारादिरी मेरालगडा, हाथीगुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा. पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

TAGGED:
Share This Article