भाजपा सरकार जो कहती है, वह जरूर पूरा करती है: रघुवर दास

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को सुकुरहुट्टू में लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र में बनी सड़क के लिए उनका धन्यवाद किया।

महिलाओं ने कहा कि कई वर्षों से इस सड़क के लिए मांग की जा रही थी। लेकिन किसी भी सरकार में सुनवाई नहीं हुई।

पिछले वर्ष जब मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास क्षेत्र के दौरे पर थे, तब महिलाओं ने उनसे सड़क बनाने का आग्रह किया।

छह महीने के अंदर ही सड़क निर्माण शुरू हो गया और एक वर्ष में सड़क बन कर तैयार हो गई।

इससे इस क्षेत्र में बड़ी समस्या का समाधान हुआ। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह बहुत बड़ा कार्य हुआ।

यहां के लोग कीचड़ में ही रहने के लिए विवश थे।

नाली नहीं होने पर बरसात का पानी जमा हो जाता था, जिससे लोगों को चलने में भी कठिनाई होती थी।

अब सड़क और नाली बन जाने से लोगों को आराम है।

मौके पर रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह जरूर पूरा करती है।

लेकिन वर्तमान सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही है। बल्कि झारखंड की स्थिति बदतर होती जा रही है।

राज्य में दरिंदगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

जनवरी से अब तक 16 सौ से अधिक महिलाओं व बच्चों के साथ बलात्कार की घटना हो चुकी है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।

इसका हमें हर स्तर पर विरोध करना है क्योंकि जनशक्ति के सामने सत्ता की शक्ति कुछ नहीं है। सत्ता पर दबाव बनाने से ही इस तरह की घटनाएं रुकेंगी।

Share This Article