WhatsApp ने जुलाई में 23.8 लाख से अधिक भारतीय खातों को किया बैन

News Alert

नई दिल्ली: संदेश मंच Whatsapp ने जुलाई, 2022 के दौरान 23.87 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया है।

इसमें से 14 लाख से अधिक खातों को उपयोगकर्ताओं (Users) द्वारा किसी भी शिकायत से पहले हटा दिया गया।

Whatsapp ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई के आंकड़े चालू वित्त वर्ष के किसी भी महीने में अबतक सबसे अधिक हैं।

Whatsapp ने जून, 2022 में 22 लाख से अधिक भारतीय खातों को अपने शिकायत निवारण चैनल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और उल्लंघनों के आधार अपने तंत्र के माध्यम से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

वहीं, मई में Company ने इस तरह के 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खतों को बंद किया था।

पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया

पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है।

व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट (Monthly compliance report) में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2022 और 31 जुलाई, 2022 के बीच 23,87,000 खातों पर प्रतिबंध लगाया।

इनमें से 14,16,000 खातों को उपयोगकर्ताओं की किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।’’

x