बांग्लादेश, अमेरिका ने असैन्य परमाणु सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए

बांग्लादेश और अमेरिका ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया है। इससे ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक ऊर्जा विकास को बल मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ढाका: बांग्लादेश और अमेरिका ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए रणनीतिक असैन्य परमाणु सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीएनपी के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार एमओयू पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार रेहान असद और आर्थिक विकास, ऊर्जा एवं पर्यावरण मामलों के अमेरिकी मंत्री जैकब हेलबर्ग ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश अपने दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करना और उन्हें विविधतापूर्ण बनाना चाहता है। देश रूपपुर में अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित कर रहा है और परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रयास कर रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।