Latest NewsUncategorizedChilled Beer ही क्यों अच्छी लगती है? शोध में बताई गई साइंटिफिक...

Chilled Beer ही क्यों अच्छी लगती है? शोध में बताई गई साइंटिफिक वजह

spot_img
spot_img
spot_img

Chilled Beer TasteGood :  चिल्ड बीयर(Chilled Beer)बहुत से लोगों की पसंद है। हाल में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि चिल्ड बीयर हल्की ठंडी बीयर से ज्यादा अच्छी क्यों लगती है। शोध में कहा गया है कि तापमान का बीयर में मौजूद इथेनॉल के अणुओं पर बहुत ज्यादा असर होता है इसलिए तापमान बदलने से बीयर का स्वाद भी बदलता है।

इस पसंद के पीछे की वजह साइंस है

अधिकतर लोगों को चिल्ड बीयर पीना बहुत पसंद है।  इस पसंद के पीछे की वजह साइंस है। Matter Journal में हाल ही में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि चिल्ड बीयर आखिर इतनी अच्छी क्यों लगती है।

शोधकर्ताओं ने पानी के व्यवहार और एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों में मौजूद इथेनॉल के अणुओं के बारे में अध्ययन किया है और चिल्ड बीयर का स्वाद ज्यादा अच्छा लगने की वजह बताई है।

शोध में देखा गया कि इथेनॉल के अणुओं का स्वाद पानी के तापमान के हिसाब से बदल रहा है।  द टेलिग्राफ से बात करते हुए शोध के एक लेखक प्रोफेसर ली जिंयाग ने कहा, ‘हमारे शोध के नतीजों से इस बात को बल मिला है कि चिल्ड बीयर अधिक पसंद की जाती है।

कम तापमान बीयर की खास विशेषताओं को और बढ़ा देता है जिससे यह कई पीने वालों के लिए ज्यादा स्वाद वाली बन जाती है। ‘

बीयर में मौजूद पानी और इथेनॉल अणुओं का अध्ययन करते हुए शोधकर्ताओं ने देखा कि इथेनॉल के अणु अलग-अलग ड्रिंक्स में अलग-अलग तापमान पर विशेष प्रकार का आकार धारण कर लेते हैं।

कम एल्कोहल वाले पेय पदार्थों जैसे बीयर को कम तापमान पर रखा जाता है तब इथेनॉल के अणु पिरामिड का आकार धारण कर लेते हैं।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...