संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट करने के मामले में पत्नी ने अपनी ही गोतनी पर पर लगाया आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल भेजे जाने के मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपनी ही गोतनी झरिया की वर्तमान कांग्रेस विधायक पर साजिश का आरोप लगाया है।

रागिनी सिंह ने रविवार को अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेसवार्ता में बिना नाम लेते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर साजिश कर पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल भिजवाने का आरोप लगाया।

इसमें जेल प्रशासन पर भी साजिश का आरोप लगाया।

साथ ही राज्य सरकार को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।

उन्होंने  कहा कि उनके पति और झरिया के पूर्व विधायक बीमार थे।

उनके इलाज के लिए याचिका दायर की गयी थी, तब जेल प्रशासन ने किस नियम के मुताबिक उन्हें दुमका जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा कि संजीव सिंह को जान का खतरा है। अगर संजीव सिंह को खरोंच भी आयी तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।

Share This Article