Homeझारखंडदीपिका पांडेय सिंह के मैदान में आने से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का...

दीपिका पांडेय सिंह के मैदान में आने से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का चुनावी तापमान चढ़ा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Deepika Pandey Singh in Election: लोकसभा चुनाव 2024 में गोड्डा लोकसभा सीट पर BJP ने निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं एक लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा की और महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) को टिकट दिया।

इसके साथ ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। महागठबंधन के कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी जोश देखा जाने लगा है, दूसरी ओर पोड़ैयाहाट क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में विरोध देखी जा रही है।

पूर्व में भाजपा नेताओं द्वारा ऐसा कहा जाना कि BJP के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के खिलाफ गोड्डा से विपक्ष को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है। निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) के खिलाफ हार की डर से कोई चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता है।

इस पर भी विराम लग गया है। सांसद निशिकांत दुबे का यह कहा जाना कि महागामा से उनका बेटी और रोटी का रिश्ता है। इसे वह अपना घर मानते हैं। यहां वह अपना चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

सांसद का यह कथन कहां तक सही होता है यह तो वक्त बताएगा परंतु अभी से ही लोगों की निगाहें उनके इस घोषणा पर टिक गई है।

वह अपने इस घोषणा पर कायम रहते हैं या कुछ और होता है। इतना तो तय है कि महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के चुनाव मैदान में आने से अब यहां का चुनाव दिलचस्प हो गया है।

खासकर महागामा विधानसभा में जहां एक ओर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है तो BJP कार्यकर्ताओं एकाएक सक्रियता बढ़ गई है।

महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा में विलंब होने से पार्टी कार्यकर्ता सहित आम लोग भी उहापोह की स्थिति में थे। अब जबकि उम्मीदवार की घोषणा हो गई है गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी महासमर दिलचस्प होने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...