न्याय उलगुलान रैली की सफललता के लिए मैदान प्रबंधन समिति गठित, 17 लोगों को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nyay Ulgulan Rally: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के न्याय उलगुलान रैली (Nyay Ulgulan Rally) के सफल आयोजन को लेकर इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय मैदान प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।

समिति में 17 लोगों को शामिल किया गया है।

इनमें JMM से मुस्ताक आल, हेमलाल कुमार मेहता, अश्विनी शर्मा, राकेश किरण महतो, कांग्रेस से डॉ कुमार राजा, भाकपा से अजय सिंह, लालदेव सिंह, CPI-ML से सुरकनाथ लोहरा, सुरेश मुंडा, भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, आप पार्टी से संतोष रजक, अशोक उरांव, TMC से JP साहू, जगदीश साहू और राजद से धमेन्द्र महतो एवं राम भजन सिंह शामिल है।

यह जानकारी JMM के महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को दी।

Share This Article