धनबाद में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति रहता है मुंबई में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: डुमरी निवासी भुवनेश्वर दास की पत्नी (Bhuvaneshwar Das Wife) ने शुक्रवार की रात जहर खा ली। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) के इमरजेंसी में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह महिला की मौत (Death) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति भुवनेश्वर दास मुंबई में रहता है।

पति मुंबई से धनबाद के लिए हुआ रवाना

परिजनों के अनुसार महिला शुक्रवार की दोपहर बगोदर स्थित अपने मायके से ससुराल डुमरी (Dumri) आई थी। यहां वह अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। शाम में अचानक वह उल्टी करने लगी।

इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज धनबाद (Medical College Dhanbad) भेज दिया। परिजनों का कहना है कि वेदिका के बच्चों ने उन्हें बताया कि मां ने कुछ खा लिया था।

जिसके कारण उसे उल्टी हो रहे थे। घटना की सूचना पाकर पति भुवनेश्वर दास मुंबई से धनबाद के लिए निकल चुका है। वहीं मृतका के मायके वाले भी धनबाद (Dhanbad) आने वाले हैं।

Share This Article