गिरिडीह में धारदार हथियार से महिला की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: गिरिडीह जिले में एक महिला की धारधार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुन्दा पंचायत अंतर्गत भालुवाही गांव की है । महिला का शव घर के ही आंगन में पड़ा मिला है।

शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी है। महिला के सर तथा चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर शव को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है।

महिला भालुवाही गांव निवासी मथुरा मांझी की पत्नी है। मथुरा और इनकी पत्नी दोनों ही घर में रहते हैं। इनके अलावा इनका कोई बच्चा भी नहीं है।

मथुरा मांझी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मजदूरी करके ही घर का खर्च चलाता है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article