रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच झामुमो ने एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का कहना है कि देर शाम तक दूसरे प्रत्याशी की भी घोषणा हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने वाले थे लेकिन उससे पहले ही झामुमो ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस में तनातनी बरकरार है। बैद्यनाथ राम का नाम राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के रुप में अप्रत्याशित है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। बैद्यनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
ब्रेकिंग : झामुमो ने राज्यसभा चुनाव के लिए बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने की उम्मीदवारी की घोषणा
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया, कांग्रेस के साथ जारी खींचतान के बीच राजनीतिक समीकरण तेज हुए।

नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।
