लोहरदगा में IRB के दो जवानों ने महिला से किया दुष्कर्म, DGP ने DIG से मांगी रिपोर्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ हुई दुष्कर्म (Rape) मामले में DGP नीरज सिन्हा (Niraj Sinha) ने DIG से रिपोर्ट मांगी है।

DIG अनीश गुप्ता ने खुद मुख्यालय पहुंचकर DGP को पूरे मामले की जानकारी दी है। DIG ने आरोपितों पर क्या कार्रवाई की जा रही है। इसकी भी जानकारी DGP को दी है।

पीड़ित महिला का इलाज रिम्स में

दूसरी ओर पुलिस ने महिला को लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन सदर अस्पताल से (Sadar Hospital) प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

RIMS के डॉक्टरों ने जब महिला को देखा तो बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की (Rape) घटना को अंजाम देने वाले ने क्रूरता की सारी हद पार कर दी है।

फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज RIMS में डॉ. शीतल मलुआ की निगरानी में चल रहा है।

डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला की स्थिति चिंताजनक है। जब तक महिला की स्थिति स्थिर नहीं होती है, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित महिला की (Victim Woman) स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद एक ऑपरेशन करना पड़ेगा।

दोनों को जल्द ही बर्खास्त किया जाएगा

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को आदिवासी विधवा महिला के (widow woman) साथ सामूहिक दुष्कर्म की (Rape) वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में IRB के दो जवानों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। दोनों को जल्द ही बर्खास्त किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article