अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत के 45 मिनट बाद फिर से ज़िंदा हुई महिला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मैरीलैंड: अमेरिका के मैरीलैंड की कैथी पैटन के साथ जो हुआ, वो ईश्वरी चमत्कार से कम नहीं था। कैथी मौत होने के 45 मिनट बाद ज़िंदा हो गईं और अब स्वस्थ हैं। ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

महिला का मरने के 45 मिनट बाद ज़िंदा हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। खबरों के मुताबिक कैथी पैटन की बेटी प्रेगनेंट थी।

लेबर पेन होने की सूचना मिलने के बाद वो बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थीं, वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

कैथी पैटन उस वक्त गोल्फ खेल रही थीं, जब उनके पास बेटी को लेबर पेन होने के लिए फोन आया था।

वो उसी वक्त वहां से रवाना हो गईं और अपनी बेटी को लेकर अस्पताल गईं। बेटी डिलीवरी के लिए भर्ती हो गई और खुद कैथी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने कैथी की पल्स देखी, जो बंद हो चुकी थी और उनके दिमाग तक ऑक्सीजन भी नहीं पहुंच रही थी। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखने के बाद अंतिम प्रयास के तौर पर सीपीआर देना शुरू कर दिया।

करीब 1 घंटे तक डॉक्टर्स कैथी को सीपीआर देते रहे। इसी दौरान करीब 45 मिनट बाद कैथी की सांसें फिर चलने लगीं, उनकी पल्स रेट लौट आई। डॉक्टर्स ने एक बार फिर उनकी जांच के बाद इस चमत्कार की पुष्टि कर दी कि कैथी दोबारा ज़िंदा हो चुकी हैं।

उनको दूसरा जीवन मिलने के बाद उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। कैथी इस घटना के बाद भगवान का शुक्रिया करते नहीं थक रही हैं। उनका कहना है कि सिर्फ अपनी नाती का चेहरा देखने के लिए भी उन्हें ये नया जीवन मिला है।

Share This Article