गिरिडीह में पंखे से झूलता मिला महिला का शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो गांव में रिंकी देवी (30) का शव उसके कमरे से पंखे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया।

मृतका तीन बच्चों की मां है। विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलने की सूचना शुक्रवार देर रात ही बिरनी थाना पुलिस को मिल गई थी।

लेकिन इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिंकी देवी ने पति राजेश मंडल के साथ हुए विवाद के कारण आत्महत्या की है या विवाद के कारण उसकी हत्या की गई।

हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article