एयर एशिया फ्लाइट से रांची पहुंचे अफ्रीकी के माली में फंसे झारखंड के मजदूर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के 10 मजदूरों का आखिरी जत्था शनिवार को रांची पहुंचा।

सभी मजदूर शनिवार दोपहर 12:45 बजे एयर एशिया फ्लाइट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद घरों को चले गए। वापस लौटे मजदूरों ने राज्य सरकार और मीडिया का आभार जताया।

रांची पहुंचने वालों में बगोदर प्रखंड के टिकेश्वर महतो, कुंजलाल महतो, तिरला के शंकर महतो, बिष्णुगढ प्रखंड के मोहन महतो, नेरकी के भेखलाल महतो फराचांच के हेमलाल महतो, उच्चाघाना के रूपलाल महतो, बंदखारो के टुकेश्वर महतो, बरकट्ठा प्रखंड के अंतर्गत गोरहर के सुकर महतो, चुरचू प्रखंड के अंतर्गत बांदा के मनोज महतो शामिल हैं।

झारखंड लौटे मजदूरों ने सरकार और मीडिया का आभार जताया और कहा कि उनके वतन वापसी में पूल का काम भाई सिकंदर ने किया, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिये उनकी बातों मीडिया को भेजा और मीडिया के भाईयों ने सरकार तक उनकी समस्या को पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि पहले समूह में छह, दूसरे समूह में सात और तीसरे समूह में 10 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हुई है।

Share This Article