जापान ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, जन्म दर में ऐतिहासिक गिरावट

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Continuous decline in birth rate in Japan: जापान में जन्म दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2024 में जापान में सिर्फ 7,20,985 बच्चों का जन्म हुआ, जो 2023 की तुलना में पांच प्रतिशत कम है।

यह संख्या 1899 के बाद सबसे कम है। गिरती जन्म दर से जापान की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना पर गंभीर असर पड़ रहा है।

जनसंख्या में ऐतिहासिक गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में जापान में 16 लाख लोगों की मौत हुई है, जिससे आबादी में 9 लाख की कमी दर्ज की गई।

जापान की कुल आबादी का 30% हिस्सा 65 साल से अधिक उम्र के लोगों का है, जिससे देश की कार्यक्षमता और भविष्य के आर्थिक विकास पर खतरा मंडरा रहा है।

जन्म दर बढ़ाने के प्रयास

जापान सरकार ने जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

सरकार दंपतियों को आवास सब्सिडी दे रही है और डेटिंग ऐप लॉन्च किया गया है ताकि विवाह दर को बढ़ाया जा सके।

कोविड महामारी के बाद विवाह दर में गिरावट देखी गई थी, हालांकि 2024 में इसमें 2.02% की वृद्धि हुई है।

दक्षिण कोरिया में भी गिर रही है जन्म दर

जापान की तरह दक्षिण कोरिया भी घटती जनसंख्या से जूझ रहा है।

शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की संख्या में कमी के कारण 49 स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

इनमें 38 प्राथमिक स्कूल, 8 मिडिल स्कूल और 3 हाई स्कूल शामिल हैं।

2023 में 22 स्कूल बंद हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 33 हो गई।

Share This Article