Latest Newsझारखंडकिसानों की आमदनी दुगुनी होने की दिशा में सार्थक प्रयास हुआ: दीपक...

किसानों की आमदनी दुगुनी होने की दिशा में सार्थक प्रयास हुआ: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित की चिंता नहीं की। किसानों की स्थिति में कोई भी सुधार नहीं हुआ।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की सुध ली और स्पष्ट कृषि कानून बनाये।

इससे किसानों की आमदनी दुगुनी होने की दिशा में सार्थक प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना इजाफा हुआ।

किसानों के मेहनत मजदूरी का सही मूल्य मिले यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून का विरोध केवल बिचौलिये कर रहे ।

जिन्होंने सदैव किसानों के हक को मारकर बतौर बिचौलिया दलाली खाई है। वही आज कृषि कानून से परेशान हैं।

उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवम जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच कृषि कानून की अच्छाइयों को लेकर जाएं।

मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के सर्वांगीण विकास के लिये वचनबद्ध है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश भर से आए मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान देश की आत्मा है।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किसानों की स्थिति सुदृढ़ बनानी है। कुछ देश विरोधी संगठन सुनियोजित तरीके से देश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

साहू ने कहा कि राज्य भर में किसानों का धान क्रय नहीं होने से किसानों के बीच हेमंत सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। अब तक मात्र आठ प्रतिशत धान का ही राज्य सरकार द्वारा क्रय किया गया है।

वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर चुकी है। नतीजतन प्रदेश भर में किसानों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसान भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में अपने-अपने जिला में आगामी पांच मार्च को धरना एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला, राजकुमार सिंह, प्रभात सिंह आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...