शी चिनफिंग ने यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के विकास पर जोर दिया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 नवंबर को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर में यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्ता विकास पर बुलाई गई एक बैठक में बल दिया कि हमें नये विकास की अवधारणा पर कायम रहते हुए इस क्षेत्र की गुणवत्ता विकास पर जोर लगाते हुए पारिस्थितिकी की प्राथमिकता और हरित विकास का नया अध्याय जोड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पांच साल की कोशिशों से यांगत्सी नदी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण में भारी परिवर्तन हुआ है और आर्थिक व सामाजिक विकास में ऐतिसाहिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं, खासकर इस साल कोविड-19 महामारी समेत बड़ी कठिनाइयों के बावजूद इस क्षेत्र ने चीनी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक वृद्धि प्राप्त करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि यांगत्सी नदी आर्थिक क्षेत्र का विकास राष्ट्रीय विकास की समग्र स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण रणनीति है। इस क्षेत्र में 11 प्रांत और केंद्रीय प्रशासित शहर हैं, जिसकी आबादी और आर्थिक मात्रा लगभग देश के आधे के बराबर है।

उन्होंने बल दिया कि हमें पारिस्थितिकी व्यवस्था की सुरक्षा और बहाली को मजबूत करना चाहिए। सख्त पर्यावरण संरक्षण की पूर्वशर्त में संसाधन के प्रयोग की कुशलता उन्नत कर हरित और कम कार्बन विकास को गति देना चाहिए ताकि मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व वाले हरित विकास की मिसाल बनायी जाए।

बैठक में राष्ट्रपति शी ने बृहद घरेलू चक्र सुगम बनाने, उच्च-स्तरीय खुलेपन, व्यावसायिक आधार के उन्नयन तथा व्यावसायिक चेन की उन्नति और यांगत्सी नदी की संस्कृति के प्रचार पर भी बल दिया।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Share This Article