झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के वीसी से मिला आजसू का प्रतिनिधिमंडल

युवा आजसू और छात्र आजसू ने नए कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह से मुलाकात की, छात्रों के हित में ज्ञापन सौंपा और विश्वविद्यालय में पारदर्शिता एवं कार्रवाई की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवा आजसू और छात्र आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के नव-नियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर अभय कुमार सिंह से मिला और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से छात्रहित से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को लेकर कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, लंबित मामलों एवं पूर्व में उठे जांच संबंधी विषयों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गई।

युवा आजसू के अजीत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि कुलपति महोदय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और शैक्षणिक सुधार को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजित कुमार,राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।